ग्राम लिमतरा में चौका आरती का कार्यक्रम हुआ संपन्न
सक्ती:- ग्राम लिमतरा के पूर्व सरपंच सुमिरन लाल यादव के यहां श्री सदगुरु कबीर आश्रम खरसिया के आचार्य श्री श्रवण साहेब जी के सानिध्य में ग्राम के पूर्व सरपंच सुमीरन लाल यादव के यहां आनंदित चौका का आयोजन किया गया था। जिसमें खरसिया आश्रम के आचार्य श्रवण साहेब द्वारा बड़े ही सुखद तरीके से चौका आरती को संपन्न कराया गया इसमें साहेब के संगीत टोली द्वारा बड़े सुंदर तरीके से सदगुरु कबीर साहेब के भजनों का गान किया गया और श्रवण साहेब द्वारा बड़े सुंदर तरीके से सद्गुरु के प्रखर वाणी को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जिसे बड़ी संख्या में ग्रामीण जन परिवार वाले उपस्थित थे इस आनंदित बेला में भागवत कथा वाचक पंडित बालकृष्ण पांडे जी उमरेली भी वहां मौजूद थे साथ ही साथ ही श्रवण साहेब के निकटतम प्रेमी श्री संतोष सीदार जी दर्राभांठा मौजूद रहे और वही जांजगीर-चांपा जिले के साहू समाज के महामंत्री श्री शुभचरण साहू भी वहां मौजूद रहे और सभी ने चौका आरती के माध्यम से इस सुखद सत्संग के माध्यम से बाबा कबीर के सुंदर मार्गदर्शन को समझा और जाना यह संदेश भक्ति मार्ग पर चल कर जीवन में सतगति की प्राप्ति होती हैं जिसे भक्ति मार्ग से प्राप्त किया जा सकता है।

Post a Comment